ब्लासम्स स्कूल में आयोजित की गयी सेंटा क्लाज प्रतियोगिता
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_9541.html
जौनपुर। नगर के मानिक चैक स्थित ब्लासम्स स्कूल में सेंटा क्लाज, क्रीसमस ट्री एवं कला पर प्रतियोगिता हुई जहां अधिकांश बच्चों ने हिस्सा लेकर अद्भुत क्षमता एवं रचनात्मक का परिचय दिया। इसके कार्यक्रम की शुरूआत में रईस फात्मा मैम ने अतिथियों सहित समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में संेटा क्लाज में गुलनाज बानो, नेहा व निखत गुसरा का ग्रुप प्रथम तो मेहर फात्मा द्वितीय आयी। इसी कड़ी में क्रीसमस ट्री प्रतियोगिता में मोहम्मद सहजील प्रथम, आरिफ, जितेन्द्र, शशांक का ग्रुप द्वितीय और मेहर व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कला प्रतियोगिता में मो. कैफ प्रथम, मो. सहजील द्वितीय एवं मो. सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुमताज फात्मा व ब्लासम्स इन्स्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट से आये शब्बीर हैदर ने सभी बच्चों व सहयोगियों की प्रशंसा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. ततहीर फात्मा असिस्टेंट प्रोफेसर फलाहे उम्मत गल्र्स डिग्री कालेज भदोही ने कार्यक्रम को अत्यन्त सफल व इस तरह की प्रतियोगिताओं को बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं रचनात्मकता की गुंजी बताया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलम अस्थाना व प्रबंधक सैयद शम्स अब्बास ने सभी के प्रति आभार जताया।

