बच्चों में अच्छे संस्कार देना आवश्यकः हरजीत निषाद

  जौनपुर। बच्चों में अच्छे संस्कार देना आवश्यक है। हर माता-पिता अपने बच्चों को उन्नति करते देखना चाहते हैं लेकिन संस्कार देने में कहीं चूक रह जाती है तभी सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता है। आज निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं का ही असर है जो आज बाल समागम के माध्यम से मिशन के बच्चों को प्रीत, प्यार, नम्रता से सारे संसार को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं जहां संसार जाति-पाति महजबों के बंधनों में बंटा हुआ है, वहीं निरंकारी मिशन सारी मानवता को एक प्यार की डोर में बांधता है। आज निरंकारी मिशन के बाल संगत के बच्चों में कला व संस्कृति का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। उक्त उद्गार नगर के मडि़याहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में आयोजित बाल समागम के अवसर पर उपस्थित विशाल समूह को सम्बोधित करते हुये दिल्ली से आये संत निरंकारी पत्रिका के सम्पादक हरजीत निषाद ने व्यक्त किया। इस दौरान बच्चों ने निरंकारी बाल प्रदर्शनी व एकत्व का फौव्वारा तैयार किया जिसका उद्घाटन दिल्ली से आये महात्मा ने किया। इसी क्रम में स्थानीय ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांचों के बच्चों ने विभिन्न भाषाओं में गीत, स्वागत गीत, लघु नाटक, कवि दरबार, अंताक्षरी, पंजाबी नृत्य सहित विचार व्यक्त किया। इसके पहले सेवादल व महापुरूषों द्वारा क्षमा याचना दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संयोजक श्याम लाल साहू, क्षेत्रीय संचालक सुखदेव सिंह, मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल, राजेश प्रजापति, नरेन्द्र, अजीत आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र व बहन आंचल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Related

खबरें 6900284223984151360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item