अनुश्रवण समिति की बैठक में तूफानी ने ली अधिकारियो की क्लास

जौनपुर।जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सांसद मछलीशहर तूफानी सरोज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष की अनुमति से पी0डी0 सत्येन्द्रनाथ चैधरी ने गत बैठक 27 अप्रैल 2013 की कार्यवाही की प्रस्तरवार परिपालन आख्या प्रस्तुत किया, जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 3 वर्ष के भीतर सड़क खराब होने पर ठीकेदार को काली सूची में डालने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। विधायक मुंगरा बादशाहपुर सीमा द्विवेदी ने बताया कि मुं0बादशाहपुर-जंघई मार्ग दो वर्ष के भीतर खराब हो गयी है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ठीकेदार का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने का निर्देश दिया। जनवरी 2014 तक विधायक निधि के ट्रांस्फार्मर लगवाने का आश्वासन अधि0अभि0 विद्युत ए0के0मिश्र ने दिया। नये ट्रांस्फार्मर के स्थान पर पुराने ट्रांस्फार्मर लगाने पर खराब होने पर तत्काल नये ट्रांस्फार्मर लगाने का आदेश अध्यक्ष ने दिया। अधि0अभि0 विद्युत द्वारा विद्युत सामान वाराणसी से न मिलने की बात बतायी जिसपर जिलाधिकारी ने एमडी से बातकर कल से ट्रांस्फार्मर आदि सामान उठवाने का निर्देश दिया। विधायकगण द्वारा पिन एवं इन्सुलेटर विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराने में आना कानी करने पर अधि0अभि0 विद्युत ने बताया कि स्टोर से दिया जाता है जनता द्वारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शारदा सहायक खण्ड-39 इलाहाबाद द्वारा जनवरी 2014 में सिल्ट सफाई का कार्य कराने का आश्वासन दिया गया। विधायकगण द्वारा नहरों पर किसानों के आवागमन के लिए पुल बनाने के संबंध में जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव सिचाई से वार्ता कर बनवाने का आश्वासन दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर ही कार्य कराये जाय। शादी बीमारी अनुदान के पात्र लाभार्थियों को प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर लाभान्वित किया गया है।
       वर्तमान वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत मु0 9474.05 लाख रू0 उपलब्ध रहा जिसके सापेक्ष नवम्बर 2013 तक 6838.03 लाख रू0 ब्यय करते हुए 30.60 लाख मानव दिवस सृजित करते हुए 84529 परिवारों को मांग के सापेक्ष रोजगार प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया तथा 1832 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार भी मुहैया कराया गया। एसजीएसवाई अवस्थापना मद के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल तीन परियोजनाओं पर 47.80572 लाख रू0 में से 36.31222 लाख रू0 ब्यय किया जा चुका है।
        मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र द्वारा शासन द्वारा निर्धारित एजेण्डवार विवरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ने दुर्घटना की स्थिति से निपटने हेतु विद्यालय के दीवारों पर मो0 नम्बर लिखवाने मयध्यान्ह भोजन योजना,पेयजल, आदि के निरीक्षण का निर्देश दिया।
        इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा चैधरी, विधायक मुं0बादशाहपुर सीमा द्विवेदी, केराकत गुलाब सरोज, एमएलसी प्रभावती पाल, मंत्री प्रतिनिधि श्यामअवध पाल, ईशान हैदर बब्लू, सांसद जौनपुर प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, राकेश मौर्य ,डा0 अंजू सिंह,राजेश यादव, डी0डी0ओ तेजप्रताप मिश्र, डिप्टी कलेक्टर/प्र0प्रोबेशन अधिकारी ऋतु सुहास, सीवीओ डा0 आईएखान  सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी पीसीश्रीवास्तव ने अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष तूफानी सरोज ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा किया कि दिये गये निर्देशों का पालन समयसीमा के भीतर करेगे। 

Related

खबरें 1005379392252135403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item