परीक्षा नियामक को भेजा जाए आंतरिक मूल्यांकन प्रपत्र
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_6540.html
जौनपुर : प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शुक्रवार को जिला शिक्षण
प्रशिक्षण कार्यालय पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन का
प्रपत्र परीक्षा नियामक को तत्काल भेजा जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांगों से
संबंधित चार सूत्री ज्ञापन डायट प्राचार्य को सौंपा।
धरना सभा में जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि विभागीय खामी के चलते शिक्षामित्रों का आंतरिक मूल्यांकन प्रपत्र परीक्षा नियामक इलाहाबाद को अभी तक नहीं भेजा गया है जिसके कारण परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है।
रामपुर की ब्लाक अध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि जनवरी 2014 तक सहायक अध्यापक पद पर सरकार द्वारा समायोजन होना है लेकिन विभागीय खामी के चलते प्रक्रिया पूरी करने में विलंब हो रहा है। उन्होंने मांग किया कि शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान अविलंब ऑनलाइन किया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में सरफराज अहमद खां, छोटे लाल गौतम, सुनील मिश्रा, मंजू सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय, रचना गुप्ता, ओम प्रकाश आदि थे।