सुभाष पाण्डेय ने किया सेनानी का सम्मान
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_2311.html
जौनपुर : क्षेत्र के इटहरा गांव में शुक्रवार को
सेनानी राजाराम पांडेय को पूर्व मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के बसपा
प्रत्याशी सुभाष पांडेय ने शाल व नारियल भेंटकर सम्मानित किया। वह एक सौ
वर्ष की उम्र पूरी कर चुके इस विकास क्षेत्र में इकलौते जीवित सेनानी हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों की बदौलत हम सभी को आजादी मिली है। इन सेनानियों के सम्मान में सभी को नतमस्तक रहना चाहिए। पूरा समाज सेनानियों का ऋणी है। सेनानी राजाराम पांडेय को गौरा रेलवे स्टेशन के पास फिरंगियों के हथियार लूटने के मामले में सजा हुई थी। एक सौ वर्ष की उम्र पूरी कर चुके श्री पांडेय अब चलने फिरने में असमर्थ हो चुके हैं। इस अवसर पर हरिशंकर शुक्ल, सुशील सिंह, गोपाल पांडेय, सुरेश मिश्र, कार्तिक पांडेय आदि मौजूद थे।