ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर। शाहगंज नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में कक्षा 2 से 9 तक के सभी छात्र/छात्राओं का ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विद्यालय की प्रबंधक जागृति चित्रवंशी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पाने वालों पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा जो ग्रीटिंग कार्ड बनाये गये हैं, सभी अनोखे हैं। इससे बच्चों में कला के प्रति लगाव बढ़ता है और इनके अंदर छिपी प्रतिभा में निखार आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी व संचालन दीपचन्द्र जोशी ने किया। इस अवसर पर सुधांशू चित्रवंशी, हिमांशु चित्रवंशी, पूजा यादव, राजेश सिंह, आरके सिंह, बीबी यादव, रूचि गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4609808061545556296

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item