शाहगंज में मिला युवक का शव , हत्या की आशंका
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_805.html
जौनपुर जिले शाहगंज थाना क्षेत्र के बरौना गांव के पास एक एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियो लाश पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई । सूचना पाकर मौके पहुंचे परिजनो ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है । फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया है ।पवन कुमार नमक यह युवक बुधवार को बाज़ार जाने के लिए घर से निकला था पूरी रात वह घर वापस नही लौटा । आज सुबह उसकी लाश गांव के बाहर पाई गई । पवन का शव मिलते ही परिवार वालो में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई ।
