अंजुमनों ने दरिया में किया मातम

 जौनपुर : नगर के मुफ्ती मोहल्ला स्थित अली घाट पर मंगलवार को ऐतिहासिक चेहल्लुम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दरिया में अलम, दुलदुल व ताबूत को लेकर अंजुमनों ने सीनाजनी व मातम किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलामे पाक से किया गया। सोजखानी नजर हसन एडवोकेट तथा शादाब आब्दी, वहदत जौनपुरी ने पेशखानी किया। नासिरिया कालेज के प्रधानाचार्य मौलाना महफुजुल हसन खां ने मजलिस को संबोधित तथा शबीहे अमारी का परिचय मौलाना हसन अकबर खां ने कराया। अंजुमनों के हमराह जुलूस दफनगाह तक गया जहां पर ताजिया दफन किया गया। इसके बाद अंजुमन सज्जादिया मुफ्ती मोहल्ला के देखरेख में इस जुलूस को आखिरी मंजिल तक पहुंचाया गया। आखिरी तकरीर मौलाना रजी विस्वानी ने किया। अली कमेटी व हुसैन कमेटी मुफ्ती मोहल्ला ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर अनवार आब्दी, कम्बर अली प्यारे, मेंहदी हसन वास्ती, कासिम सईद वास्ती, इंद्रभान सिंह इंदू, परवेज खां, मेंहदी उल हसन आब्दी, मिर्जा आफताब, हसन जाहिद, लड्डू, कबीर हुसैन, सारिफ, लकी, मिर्जा हुमायूं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन असलम नकवी ने किया।

Related

खबरें 8087185166900119726

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item