जौनपुर में वकीलों ने फूंका सरकार का पुतला
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_3038.html
जौनपुर : बार कौंसिल आफ उप्र के आह्वान पर दीवानी न्यायालय के
अधिवक्ताओं ने प्रतापगढ़ बार अध्यक्ष की हत्या तथा वकीलों पर हो रहे
अत्याचार व उनकी सुरक्षा में नाकाम उप्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व
विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद अदालती काम
ठप कर दिया।
मंगलवार को अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें बार कौंसिल उप्र इलाहाबाद के आह्वान पत्र पर चर्चा की गई। वकीलों ने प्रतापगढ़ बार अध्यक्ष राजदत्त मिश्र की हत्या, उपाध्यक्ष पर बम से हमला व अन्य जिलों में वकीलों पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा किया।
प्रदर्शन व नारेबाजी में महामंत्री अवधेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धीरेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र सिन्हा, जय प्रकाश पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्रा, आशीष सिंह आदि उपस्थित थे।
उधर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने मौन जुलूस निकालकर जिलाधिकारी सुहास एलवाई को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए राज्य सरकार वकीलों की सुरक्षा करने की मांग किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष यतींद्र नाथ त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जीवन शंकर श्रीवास्तव, हीरालाल गुप्ता, राजेश गुप्त, लालमणि तिवारी, जयंत्री प्रसाद आदि रहे।