विनोद अध्यक्ष अंकुल मौर्य महामंत्री चुने गये

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2013-14 का परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार ,उपाध्यक्ष पद अवधेश कुमार यादव महामंत्री पद अंकुल कुमार मौर्य को पुस्तकालय मंत्री सूरज कुमार मौर्य और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि आकाश तिवारी को कला संकाय प्र्रतिनिधि पर आमोद कुमार यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पर राहुल कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित चुने गये थे।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 शिवप्रसाद ओझा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी डाॅ0 के0एन0 यादव,डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे ने बताया कि आज  सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और 2 बजे तक और कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। अपरान्ह 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुयी और शाम तक परिणाम घोषित किया गया।
जिसमें विनोद कुमार ने 403 मत पाकर अपने निकट प्रतिद्वन्दी विक्रम मौर्य को 59 मतो सेे हराया, अलका, उमेश और मनीष ने क्रमशः,322, 278 274 मत पाकर तीसरे , चैथे एवं पाचवे स्थान पर रहे।  उपाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार यादव ने 790 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी नीरज कुमार मौर्य को 173 मतों से  हराया हिमांशु सिंह यादव ने 190.मत पाकर क्रमश तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद अंकुल कुमार मौर्य ने 669 मत पाकर विजयी हासिल किया और. संदीप कुमार मौर्य 551 और सुरेन्द कुमार यादव 205 , अभिषेक कुमार उपाध्याय 184 मत पाकर क्रमशः दूसरे तीसरे चैथे स्थान पर रहें। पुस्तकालय मंत्री पद पद सूरज कुमार मौर्य ने 671 मत पाकर विजय हासिल की और दूसरे स्थान पर अनिल कुमार 640 तीसरे स्थान पर प्रेमकान्त यादव 287 मत पाये । विज्ञान संकाय के लिए आकाश तिवारी ने 169 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 64 मतों से हराया। कलासंकाय प्रतिनिधि पर आमोद कुमार ने मत 773 प्राप्त किया दूसरे स्थान पर विवेक मिश्र 505 मत प्राप्त किया।
 मतदान और मतगणना में सभी प्राध्यापक और कर्मचारी लगे रहे सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने हेतु प्राचार्य ने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और प्राध्यापको को तथा साथ ही सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दिया और चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों को शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सााधुवाद दिया।

Related

खबरें 8863656234989346234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item