रात में फिर लगेगी अफसरों की क्लास

 जौनपुर : जिम्मेदारी में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खराब दिन चल रहे है। शायद यही वजह है कि प्राय: उन्हें उच्चाधिकारियों के कोप भाजन का होना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने फिर से ऐसे अधिकारियों की क्लास लेने के लिए रात में बैठक बुलाया है। इसके लिए उन्होंने तीन जनवरी की तिथि निश्चित किया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले जनता दरबार में काफी मामले लंबित है। इसके अलावा अन्य कई योजनाओं में प्रगति की गति अपेक्षाकृत धीमी है। जिसे लेकर शासन में जनपद की किरकिरी हो चुकी है। कई बार डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ दिन व रात में बैठक भी किया। जिसे लेकर कई अधिकारियों पर गाज भी गिर चुकी है। इसके बाद भी कई सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य अधूरे है। जिसमें प्रगति लाने के लिए जिलाधिकारी ने तीस दिसंबर तक का संबंधित अधिकारियों को समय दिया है। इसके बाद भी कार्य में प्रगति न करने वाले अधिकारियों को रात में तीन जनवरी को बैठक में बुलाया गया है। इसे लेकर अधिकारी अभी से ही काफी परेशान है।

Related

खबरें 439771066359604429

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item