भजन कीर्तन और केक काटकर मनाया अटल जी का जन्मदिन

 जौनपुर। अटल जी के जन्मदिन का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मियांपुर में किया गया। सभी महिला कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन कर केक काटकर अटल जी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना भी किया। 
        भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी के शासनकाल में चहंुओर शांति एवं सुरक्षा का वातावरण था, और महगाई पर भी नियंत्रण था तथा गृहणियों का बजट नियंत्रण में था। भाजपा नेत्री मंजू उपाध्याय ने कहा कि अटल जी के शासनकाल में गैस सेलेण्डर आराम से उपलब्ध हो जाता था एवं गैस की किल्लत भी नही थी। भाजपा नेत्री सुश्री माधुरी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब केन्द्र में अटल जी की सरकार थी तो विश्व में भारत के नागरिकों को सम्मान के भाव से देखा जाता था। वरिष्ठ भाजपा नेत्री शैल साहू ने अटल जी को महान जन नेता बताते हुए कहा कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे तो विश्व के तमाम देश उनका लोहा मानते थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द सिंह एडवोकेट, महामंत्री सुशील उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, संदीप सरोज, राजन सिंह, पुष्पा सेठ, किरन श्रीवास्तव, गीता सिंह, संतोष त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, डा0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, भागवत पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव ने दी है।

Related

खबरें 5920064567604896143

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item