पूर्व मंत्री के भतीजे ने एक युवक को जिन्दा फूंका !
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_9136.html

जौनपुर जिले के मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बीती रात एक युवक को गांव के ही बदमाशो ने जिन्दा जला कर मारने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। फ़िलहाल उसका इलाज इलाहबाद के स्वरुप रानी अस्पताल में चल रहा है। परिवार वालो ने काग्रेस के बरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री के भतीजे समेत गांव के ही दो लोगो के ऊपर आरोप लगाया है।
मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रमेश सिंह कल रात घर में सो रहा था करीब 9 बजे के गांव के ही दो लोग उसे बुलकर ले गये , रात 12 बजे तक वह घर वापस नही लौटा तो परिवार वाले उसे खोजने के लिए बाहर निकले तो घर से थोड़ी दूरी पर ही रमेश जलकर तड़फता मिला परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बेगैर इलाहबाद लेकर चले गये। वहा पर पीड़ित के परिजनो ने मिडिया को बेगैर नाम लिए बताया कि गांव के ही निवासी काग्रेस के बरिष्ठ व पूर्व मंत्री के भतीजे और उसके साथियो ने पुरानी रंजिश में जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया है।
