इंडिका कार और ट्रक में टक्कर एक की मौत 4 घायल
https://www.shirazehind.com/2014/01/4_14.html
आजमगढ़ से जौनपुर आ रही इंडिका कार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तीन महिला और एक बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। सभी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना दर्दनाक हुआ कि घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक कोहराम मच गया। हर तरफ चीख पुकार ही सुनायी पड़ रही थी

