व्यापारी ने ही केराकत में डलवाया था डाका !
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_14.html
जौनपुर। सात जनवरी की देर शाम केराकत कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान पर हुए लूटकांड का जौनपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए लुटे गये 12 लाख रूपये के जेवरात , डेढ़ लाख रूपये नगदी समेत चार लुटेरो को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशो के पास से दो मोटर साइकिले और दो तमंचा भी बरामद हुआ है। एसपी हैप्पी गुप्तन ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में एक आभूषण व्यापारी का मुख्य भूमिका रही है। उसी ने ही मुखविरी कर पेशेवर बदमाशो से ही लूट करायी और लूट के माल को उसी ने ही बेचवाने का काम भी किया था।
जौनपुर केकेराकत थाने की टीम व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा दविश देकर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि दिनांक 07.01.2014 को केराकत के आनन्द ज्वैलर्स की दुकान पर सायं 06.30 बजे 03 अभियुक्तों ने दुकान पर धावा बोलकर दुकान के संचालक आनन्द सोनी के साथ मारपीट कर लगभग आधा किलोग्राम सोना व डेढ़ लाख रूपये नकदी लूट लिया था। जनपदीयक्राईम ब्रांच के प्रभारी उ0नि0 श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीप्रकाश गुप्ता तथा उनकी टीम ने अथक प्रयत्न कर घटना में शामिल अभियुक्तों को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे माल बंटवारे के लिए इकट्ठा हो रहे थे। इस घटना से केराकत व आसपास के सर्राफा व्यापारियों में काफी दहशत हो गयी थी। घटना कराने वाला केराकत का ही रहने वाला सर्राफा का व्यापारी विष्णु कुमार गुप्ता समेत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी से खुशी की लहर दौड़ गयी। इस घटना में शामिल अभियुक्तों में अभियुक्त हरीलाल व एक अन्य वांछित अभियुक्त प्रोफेसनल लूटेरे व हत्यारे हैं। घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्तों - एक सर्राफा व्यवसायी तथ एक प्रोफेसनल हत्यारे की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विष्णु कुमार गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी कस्बा केराकत, जौनपुर। (बरामगदगी 255 ग्राम सोने के आभूषण तथा 90 हजार रूपये नकद तथा मोटर साइकिल पैसन प्लस यूपी-62 एल, 3302)
2. हरीलाल यादव पु स्व0 सीताराम यादव नि0 बमबावन थाना केराकत, जौनपुर। (बरामगदगी 84 ग्राम सोने के आभूषण, 55 हजार रूपये नकद तथा एक तमंचा 315बोर व एक जिंदा कारतूस तथा मोटर साइकिल पल्सर नीली कलर बिना नम्बर)
3. संजय कुमार पुत्र स्व0 मानिक राम सेठ नि0 गोलगड्डा, थाना आदमपुर, वाराणसी। (बरामगदगी 50 ग्राम सोने के आभूषण)
4. प्रदीप कुमार पुत्र ओंकार नाथ निवासी ग्राम मसौड़ा थाना केराकत, जौनपुर (बरामगदगी पांच हजार रूपये नकद तथा एक तमंचा 315बोर व एक जिंदा कारतूस)