खुदाई में निकला करोड़ों का खजाना, लूटने लगे लोग

मऊ. डौंडिया खेड़ा साल 2013 का सबसे चर्चित स्थान रहा। यहां कई टन सोने के चक्कर में सरकार ने कई दिनों तक खुदाई करवाई थी, लेकिन कई टन तो दूर सोने का एक भी सिक्का भी नही मिला। वहीं इस नए साल 2014 में मऊ के हरीपड़ा गांव में एक सड़क की खुदाई के दौरान मजदूरों को बेशकीमती मटके के अंदर से कई सोने के सिक्के मिले। दरअसल, 25 दिसंबर को सड़क बनाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान मिट्टी के मटके में सिक्के निकले थे। इस मामले को मजदूरों और ग्रामीणों ने आपस में सिक्के बांटकर दबा दिया था। बाद में मामला फैला और पुलिस ने गुप्त काल से भी प्राचीन 14 सोने के सिक्कों को ग्रामीणों और मजदूरों से बरामद कर लिया। बताया जा रहा कि लगभग 40 से ऊपर सिक्के मिले थे, जिसको मजदूरों, ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस के जवानों से आपस में बांट लिया था।

Related

खबरें 2411871892286600547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item