लोहिया व जनेश्वर ग्राम में विद्युतीकरण शुरू
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_1436.html
जौनपुर: चंदवक क्षेत्र पंचायत डोभी के लोहिया ग्राम मढ़ी व जनेश्वर मिश्र गांव रामदेवपुर में भूमि पूजन कर राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ किया गया। विद्युत विभाग के एसडीओ महेंद्र राय ने बताया कि विद्युतीकरण योजना से जहां प्रत्येक घरों में उजाला होगा वहीं वितरण में होने वाली विद्युत हानियां भी कम होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर विद्युत लाइन हानियां जहां पंद्रह फीसद है वहीं निचले स्तर पर 26 फीसद तक पहुंच गया है। वक्ताओं ने विद्युत समस्या पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, योगेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधानपति नारद सोनकर व संचालन गुड्डू यादव ने किया।

