सपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

लखनऊ। औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में बीती रात सपा नेता कार्यकर्ता भोला सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने इसे राजनीतिक रंजिश में हत्या बताते हुए बहुजन समाज पार्टी के पांच नेताओं को आरोपी बनाया है।
विवरण के मुताबिक दिबियापुर इलाके के गहेसर निवासी भोला सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में एक बोलरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़े। उसके बाद बोलेरो सवार लोग उन्हें खींचकर सड़क किनारे एक खेत में ले गए जहां पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में बसपा के पाच नेताओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related

खबरें 3677992691630383313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item