अफसरों ने रेप पीड़िता से कहा, 'विधायक का नाम लिया तो परिवार को मरवा देंगे

 27 दिसम्‍बर को अपहरण के 44 दिन बाद समाजवादी पार्टी के फिरोजाबाद के सिसागंज विधायक हरिओम यादव के घर से बरामद नाबालिग लड़की ने पुलिस की गिरफ्त से छूटने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने कहा कि पुलिस अफसरों ने उसे धमकाया था कि यदि अदालत में विधायक का नाम लिया तो उसके पूरे परिवार को मरवा दिया जाएगा। 
 उसने बताया कि सिकंदरा इलाके से अगवा करके दो लोगों ने रेप किया था। जबरन उसका श्रृंगार करवाया गया। इसके बाद सिरसागंज के सपा विधायक और मुलायम सिंह यादव के रिश्‍तेदार हरीओम यादव के बंगले पर रखा गया था। पुलिस ने उसे यहां से आजाद करवाया।
 
रेप पीड़िता का कहना है कि बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे धमकी दी। कभी विधायक का खौफ दिखाया तो कभी अपनी वर्दी का वास्‍ता दिया गया। पुलिस अधिकारियों और सिकंदरा के एक सब इंस्पेक्टर ने कोर्ट में सपा विधायक हरिओम यादव का नाम न लेने को कहा। 
 
उन्होंने कहा था कि वह बहुत बड़े आदमी हैं। तुम्हारे परिवार को नहीं छोड़ेंगे। हमारी नौकरी भी चली जाएगी। छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं बहुत डर गई थी, इसके बाद मैंने अपने बयान बदले थे। किशोरी के खुलासे के बाद अब उसके परिजन कोर्ट में दोबारा बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

Related

खबरें 6685285856481376205

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item