पिता ने बेटी से किया रेप तो पंचायत ने दिया पति-पत्‍नी बनने का फरमान!

मेरठ. जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के बाद एक पिता अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था। उसको हमेशा घर में बंद करके रखता था। जब वह गर्भवती हुई तो उसके पेट को देखकर मोहल्ले वालों को शंका हुई। पिता की अनुपस्थिति में उससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसका पिता ही उसके साथ रेप करता था। मामला जब पंचायत में पहुंचा तो पंचों ने पिता को लड़की का पति बना दिया और इलाका छोड़कर जाने का आदेश दे दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस शख्स की पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पत्‍नी की मौत की बाद उसके दो बच्चे नाना के घर रहने लगे थे। बड़ी लडक़ी पिता के साथ ही रहती थी। कुछ समय से लड़की घर से बाहर नहीं निकल रही थी। एक दिन किसी काम से बाहर आई तो लोगों ने उसके पेट को देखकर अंदाजा लगाया कि वह गर्भवती है। लोगों ने जब पूछा तो उसने बताया कि उसका पिता ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। वह उसके बच्चे की ही मां बनने वाली है। पिता के घर लौटने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और नाना-नानी को सूचित किया। लड़की के नाना-नानी ने न्याय के लिए पंचायत बुलाई। मामला सुनने के बाद पंचायत ने कहा कि कथित शरीयत के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने वाला पिता अब पति माना जाएगा।

Related

खबरें 3428542537076208804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item