सेंध काटकर दो लाख का कपड़ा चोरी
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_1655.html
जौनपुर घनश्यामपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर रविवार की
रात चोरों ने दुकान में सेंध काटकर लगभग दो लाख रुपये के कपड़े पर हाथ साफ
कर दिया। मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड ने दुकान मालिक के भाई पर शक जाहिर
किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घनश्यामपुर निवासी चिरौजी लाल अग्रहरि की दुर्गेश वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। चोरों ने पीछे से सेंध काटकर लगभग दो लाख रुपये मूल्य की कीमती साड़ी व कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक ने सोमवार की प्रात: शटर खोला तो सामान इधर-उधर बिखरा देख हक्का-बक्का रह गया। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सर्वजीत शाही, प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने जांच पड़ताल के बाद मौके पर डाग स्क्वायड टीम बुलाया। जासूसी कुत्ता को बिखरे हुए सामान सुंघाया गया। जिसके बाद वह जाकर दुकान मालिक के भाई के पास रुक गया। यही क्रम तीन चार बार चलता रहा। टीम ने मालिक के भाई पर शक जाहिर किया।
चिरौजी लाल का कहना है कि यह रात को हमारे पास सोया था। हमारे भाई पर गलत शक जाहिर किया गया है। मामला कुछ भी हो घटना को लेकर जहां सैकड़ों की भीड़ जमा रही वहीं लोग तरह-तरह की चर्चाओं में व्यस्त है।
