श्रद्धा से मना मकर संक्रांति का पर्व

जौनपुर : मकर संक्रांति का पावन पर्व बुधवार को भी श्रद्धा के साथ जिले में मनाया गया। भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने चावल, उड़द को छूने की परंपरा निभाई। इसके बाद ब्राह्माणों को दान दिया। बच्चों व युवाओं ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
नदी व तालाबों के तीरे भोर से ही श्रद्धालु स्नान के लिए जुटना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद परंपरागत रूप से ब्राह्माणों व अन्य जरूरतमंदों को दान दिया। गोमती किनारे स्थित घाटों पर इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग अपने चिर परिचितों को खिचड़ी की मुबारकबाद देते रहे। मोबाइल से एसएमएस का सहारा लिया गया।
गौराबादशाहपुर इलाके में त्योहार मनाया गया। सुबह स्नान कर ब्राह्मणों को उड़द व चावल दान किए वहीं पतंगबाजी का दौर दिनभर चलता रहा। अधिकांश जगहों पर युवाओं ने क्रिकेट का भी आनंद उठाया।
बरईपार क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से स्नान करने के बाद खिचड़ी छूकर तिल से बनी सामग्री का सेवन किया। वहीं घर की महिलाओं ने दान किया। सई नदी के घाटों पर करशूल नाथ, दोनई घाट पर स्नान करके श्रद्धालुओं ने दान देकर पुण्य प्राप्त किया। युवकों की टोली ने पतंगबाजी और क्रिकेट खेलकर मकर संक्रांति का आनंद उठाया।

Related

पर्व 7045861627231133934

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item