प्रदेश सरकार के खिलाफ रालोद ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_1872.html
जौनपुर। मुजफ्फरनगर जिले में रालोद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैये के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इसके पहले सभी कार्यकर्ता तारापुर कालोनी में स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हुये जहां से चलकर नईगंज तिराहे पर पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुये रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार का प्रतीक पुतला फूंका। इस अवसर पर अशोक यादव, प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, अशोक प्रधान, अजय श्रीवास्तव, सुनील सरोज, पंकज पाण्डेय, सत्य प्रकाश, मो. दानिश, रफीक, कन्हैया लाल यादव, मुन्ना सरोज, लालचन्द बिन्द, राजेश सरोज, अखिलेश पाल, चन्द्रशेखर मौर्य, बंटी पाण्डेय, आशीष तिवारी, लोकनाथ पाठक, राधेश्याम पाण्डेय, मधुसूदन विश्वकर्मा, नन्द लाल अग्रहरि सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
