समाज में कुरीतियों के कारण लड़की पैदा होने पर परिवार में दुःख होता है: पारसनाथ

जौनपुर। हमारी बेटी उसका कल योजना का ई-पेमेन्ट वितरण कलेक्ट्रेट  प्रेक्षागृह में आज 1287 छात्राओं को  20 हजार प्रति छात्रा की दर से कुल 02 करोड़ 57 लाख 40 हजार रूपये का वितरण प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, श्री पारसनाथ यादव ने ई-पेमेन्ट के द्वारा कम्प्यूटर का बटन दबाकर छात्राओं के खाते में भेजा।
        इस अवसर पर प्रदेश के कैवनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि गत वर्ष हमारी सरकार ने जिले में 857 छात्राओं को 30 हजार रू0 प्रति छात्रा की दर से दिया था जिससे काफी पात्र छात्राएं वंचित रह गयी थी। प्रदेश के नव जवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबनेट में यह प्रस्ताव पास कराया कि प्रति छात्रा 20 हजार रू0 मिले ताकि प्रदेश की कोई भी पात्र ,गरीब अल्पसंख्यक छात्रा वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कुरीतियों के कारण लड़की पैदा होने पर परिवार में दुःख होता है जबकि मां भी किसी की लड़की होती है। लड़कियां शिक्षित होकर के दो परिवार को शिक्षित करती है। उन्होंने दहेज प्रथा को समाज के लिए कलंक बताते हुए कहा कि हमसब को मिलकर इस कुरीत को दूर करना है। महात्मागांधी ने कहा था कि समाज के अन्तिम व्यक्ति के हांेठों पर जबतक मुस्कान नही आयेगी तबतक सच्चे अर्थों में समाज का विकास नही माना जा सकता।
 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सरकार हमें प्रोत्साहन स्वरूप पढ़ाई के लिए 20 हजार रू0 उपलब्ध करा रही है। हमें इच्छाशक्ति एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना है। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0सरकार द्वारा कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता ,हमारी बेटी और उसका कल योजना लागू कर गरीबों के कल्याण कर रही है।
 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0एन0 सिंह ने बताया कि इस योजना में 1359 छात्राओं को ई-पेमेन्ट के जरिये 02 करोड़ 71 लाख 80 हजार  रूजनपद में 2248 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें 1364 पात्र पाये गये। जिसमें 1359 छात्राओं को धनराशि वितरित करायी जा रही है। 05 छात्राएं विवाहित पायी गयी जिसे शासन द्वारा वितरण हेतु अभी रोका गया है। निर्देश प्राप्त होते ही इन्हें भी धनराशि वितरित की जायेगी। 72 छात्राओं के खाते ़त्रुटिपूर्ण है जिसे शीघ्र ही ठीक कराकर रू0 14.40 लाख छात्राओं के खाते में भेज दिया जायेगा। आज इस मंच से 1287 छात्राओं को रू0 02 करोड़ 57 लाख 40 हजार  का वितरण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन मंजूर अहमद, एवं स्वागत गीत मकसूद हसन ने प्रस्तुत किया। आभार मुख्य विकास अधिकारी पी.सी.श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। मौके पर मदरसों के प्रबन्धक,प्रधानाचार्य एवं छात्राएं तथा अल्पसंख्यक विभाग के कर्मचारीगण भी उपस्थित थें।

Related

खबरें 6396153163097427637

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item