अधिवक्ताओं ने फूंका पाकिस्तान सरकार का पुतला

 जौनपुर : भारतीय सैनिक हेमराज के कटे सिर का प्रदर्शन व भारतीय सिक्के व करेंसी को भारतीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा फेंकने के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका तथा पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
न्यायालय सभागार में प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक की गई जिसमें कुछ वकीलों द्वारा दिए गए यह प्रार्थना पत्र कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिक हेमराज सिंह की कटे सिर का प्रदर्शन व भारतीय सिक्के व करेंसी को सीमा पर फेंककर भारत का अपमान किया। इस पर वकीलों ने विरोध किया। पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, अखिलेश दूबे, इंद्रजीत पाल, अरुण प्रजापति, सुरेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए घटना की घोर निंदा किया। तत्पश्चात वकीलों ने नारेबाजी करते हुए नई बिल्डिंग के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंका। नारेबाजी व प्रदर्शन में महामंत्री अवधेश सिंह, अरविंद सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, बृजनाथ पाठक, जय प्रकाश कामरेड, घनश्याम ओझा, ध्यानचंद्र ओझा आदि उपस्थित थे।

Related

खबरें 6866370332968746229

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item