दो वर्ष से बंधक बनाये गये थे मज़दूर , मज़दूरी मांगने पर मिलता था लात और घुसा

जौनपुर में पिछले दो वर्षो से बंधक बनाकर ईट भठ्ठे पर मज़दूरी कराये जा रहे 20 मज़दूरो और उनके 30 मासूम बच्चो को आज जिला प्रशासन ने मुक्त कराया है। भठ्ठा मालिक के चंगुल से छूटे मज़दूरो ने जब अपनी व्यथा जिला प्रशासन ,पुलिस और पत्रकारो को बतायी तो सभी के रौंगटे खड़े हो गये।
जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील में मौजूद इन मज़दूरो और उनके मासूम बच्चो को खुटहन थाना क्षेत्र  के अंधेरीपुरवा गांव में चल रहे ईट भठ्ठा मालिक ने पिछले दो वर्षो से बंधक बनाकर मज़दूरी करा रहा था। इनकी कड़ी मेहनत के एवज में दो जून की रोटी मुहैया करता था जब ये लोग मज़दूरी मांगते थे या घर जाने की इजाजत मागते तो इन्हे कमरे में कैद कर लात घुसो और डण्डे से पिटता था। दो सालो में कितनी यातनाये दी गई है इसका अंदाजा आप इन मज़दूरो और मासूम बच्चो के चेहरो पर छाये खौफ से लगा सकते है।
इन मजदूरो के लिए भगवान बनी एक एनजीओ। टीम इंडिया प्रोजेक्ट नमक संस्था के लोगो ने मज़दूरो को बंधक बनाये जाने की खबर जिलाधिकारी को दिया। डीएम ने तत्काल मुक्त कराने का आदेश एसडीएम शाहगंज और खुटहन पुलिस को दिया। तहसील प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए आज मजदूरो को मुक्त कराने के साथ ही आरोपी भठ्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Related

खबरें 4709470568378483887

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item