यूपी की राजधानी में तड़तड़ाई गोलियां हिस्ट्रीशीटर समेत दो की हत्या
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_2755.html
लखनऊ। इलाहाबाद के झूसी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्र की बीती रात गोमतीनगर में उसके साथी सहित गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने करीब 17 राउंड फायरिंग कर हत्याकाड को अंजाम दिया। मारे गए दूसरे व्यक्ति का नाम विजय पाडेय बताया जा रहा था। हत्याकाड के पीछे गैंगवार या जमीनी विवाद की आशका जतायी जा रही है।
गोमतीनगर के विशालखंड में आशीष मिश्र निशातगंज निवासी रामचंदर यादव के आवास पर पिछले पाच महीने से रोहित के नाम से किराये पर रह रहा था। बीती रात हमलावर किसी वाहन से पहुंचे और कमरे में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनो की हत्या कर दी। आशीष के कमरे से कई आईडी और प्रापर्टी से संबंधित कागजात भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आशीष यहा प्रापर्टी के कारोबार से जुड़ा था इसलिए हत्या की कडिय़ा जमीनी विवाद से जोड़कर भी देखी जा रही हैं। वहीं पुलिस गैंगवार की आशका से भी इनकार नहीं कर रही है। हत्या में प्रतिबंधित बोर का इस्तेमाल किया है। देर रात पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे थे। आशीष के बारे में पता चला है कि इलाहाबाद में उस पर हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विजय पाडेय के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।