जंगल में मिला अद्भुत पक्षी बना कौतूहल
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_2758.html
जौनपुर: जफराबाद शिवपुर जंगल में शनिवार को जमीन पर पड़ा एक सफेद रंग का अद्भुत पक्षी मिला। जिसका आकार बत्तख और शक्ल उल्लू के आकार का था। जिसे देखने के लिए दिनभर कई गांव के लोग पहुंचते रहे।
उक्त गांव गोमती नदी के तट पर बसा है। सुबह गांव के जीत बहादुर सिंह, कक्कू सिंह, शुभम और शिशिर सिंह आदि एक साथ बैठे थे। तभी उनकी नजर जंगल में सफेद पक्षी पर पड़ गई। जिसे कई अन्य पक्षी दौड़ाकर चोंच मार रहे है। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा था। उक्त लोग उसकी ओर दौड़ते हुए पहुंच गए और अन्य पक्षियों को भगा दिया। पक्षी को देखने के बाद सभी आश्चर्य चकित हो गए। वजह कि उक्त पक्षी का आकार बत्तख और शक्ल उल्लू की तरह लग रहा था। शरीर पूरा सफेद था। जिसे लेकर जीतलाल अपने घर चला आया। अद्भुद पक्षी मिलने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई। आस-पास के कई गांवों के लोग उसे देखने के लिए जीत बहादुर सिंह के घर पहुंचने लगे। पक्षी को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। खबर लिखे जाने तक पक्षी को देखने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।