दीवानी कचेहरी में जमानतदार की मौत , सनसनी

जौनपुर। दीवानी न्यायालय में एक रिश्तेदार की जमानत लेने आये एक 60 वर्षीय बृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। भरी कचेहरी में बृद्ध की मौत से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल मौत के ऊपर से पर्दा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही उठाएगी लेकिन मौजूदा समय में कोई ठण्ड से मौत कह रहा है तो कोई हार्टअटैक मैन रहा है।
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी लेखराज भारतीय (६०) वर्ष जेल में बंद अपने किसी रिश्तेदार का जमानत लेने आया हुआ था। अभी जमानत की सुनवाई चल ही रहा था इसी बीच लेखराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते वह काल के गाल में समां गया।  

Related

खबरें 5474103478187332304

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item