दोस्त की बीबी पर गलत निगाह रखने के कारण मारा गया था धनई !


जौनपुर पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलसा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री की जो स्टोरी पत्रकारो को बतायी है उसके अनुसार मृतक और हत्या आरोपी एक गैंग बनाकर लूट और छिनौती करते थे। मृतक ने एक साथी का दस हजार रूपये चुरा लिया था और दूसरे साथी के पत्नी पर गलत निगाह रखने के कारण चारो साथियो ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
 जौनपुर जिले के गौराबशाहपुर थाना क्षेत्र कुकुहाँ गांव में बीते 18 दिसम्बर की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। गांव लास मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल किया तो उसकी गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया। कुछ ही देर बाद मृतक की शिनाख्त इसी क्षेत्र के धनई के रूप में हुई। पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू किया तो मृतक धनई और उसके चार साथी विपिन विश्वकर्मा , बबलू गौड़ ,इंदल सरोज और रमेश अग्रहरी मिलकर आम जनता को लूटने का काम किया करते थे। धनई शराब और शबाब का शौक़ीन था उसने विपिन के पत्नी पर गलत निगाह रखता था साथ मौका पाकर उसका 10 हजार रूपये भी चुरा लिया था। इसी कारण चारो दोस्तों ने धनई को मारडाला विपिन को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस अन्य आरोपियो की तलास में जुट गई है।

Related

खबरें 7275087159353154723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item