मेगा लोक अदालत 19 को
https://www.shirazehind.com/2014/01/19.html
जौनपुर : सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृदुल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देशन में 19 जनवरी को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दीवानी, फौजदारी, राजस्व, चकबन्दी, पारिवारिक उत्तराधिकार एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित सभी प्रकार के वादों का निस्तारण एवं 29 मार्च को स्टेट मेगा लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
