अंधता निवारण चढ़ गया भ्रष्ट्राचार की भेट,मरीजो से वसूल किये जा रहे है एक एक हजार रूपये
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_7530.html
जौनपुर में अंधता निवारण कार्यक्रम भी भ्रष्ट्राचार की भेट चढ़ गया है। यहाँ पर आपरेशन कराने आये मरीजो से एक एक हजार रूपये लेने के बाद ही उनका जाँच पड़ताल किया जा रहा है। इसकी जानकारी जब मिडिया के माध्यम से मुख्य चिकत्साधीक्षक को हुई तो उन्होंने इस अभियान में लगाये गये डाक्टर सेस्पस्टी कारण माँगा है ।जौनपुर में इन दिनों अन्धता निवारण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जौनपुर जिले के पन्द्रह आठ सौ 33 मरीजो का आपरेशन किया जाना है। इस अभियान के लिए सरकार ने लेंस , दवा और चश्मा मुफ्त में भेजा है। सरकारी अस्पताल सरकारी डाक्टर मुफ्त दवाई और मुफ्त उपकरण इसके बाद भी यहाँ आपरेशन कराने आये मरीजो से एक एक हजार रूपये वसूल किये जा रहे है। मरीजो पैसा वसूलने के लिए डाक्टर ने आपरेशन थियेटर के बहार संतोष नामक एक युवक को तैनात कर रखा है। यह मरीजो से अवैध वसूली करने का काम तो करता ही साथ में डाक्टर के द्वारा बहार से लिखी गई दवाओ के पर्चे को दुकान तक पहुंचता है। जब मिडिया का कैमरा उसके तरफ मुतखातिब हुआ तो वह अपने आप को बचाता हुआ भाग निकला आपरेशन कराने आये हो रहे मरीजो का आर्थिक शोषण के बारे जब सीएमएस से बात किया गया तो उन्होंने फ़ौरन आरोपी डाक्टर से स्पस्टी कारण माँगा है। यह हाल है अखिलेश सरकार के मुफ्त दवाई देने का वादा। इसी अस्पताल में फेको विधि से आँखों की आपरेशन करने वाली मशीन भी टेक्नीशियन के अभाव में धूल फांक रही है।
