केराकत में दुकान में घुसकर बदमाशो ने लूटा डेढ़ लाख रूपये नगद , आधा किलो सोना
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_7922.html

जौनपुर जिले के केराकत बाज़ार में सोने चांदी की दुकान में घुसकर हथियार से लैस बदमाशो ने तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपए कैश और आधा किलो सोना लूट ले गये। पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुटी गई है। केराकत बाज़ार के गोला मोहल्ले में गोपाल सेठ की सोने चांदी की दुकान है। आज शाम करीब 6 बजे एक मोटर साईकिल पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। दो बदमाश असलहा लहरते हुए दुकान के अंदर घुसकर गोपाल सेठ के पुत्र आनंद सेठ के पुत्र को तमंचा सटाकर दुकान में रखा डेढ़ लाख रूपये नगदी और आधा किलो सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गये। सरेआम हुई इस वारदात से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है
