अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी को दिलायी गयी शपथ

 जौनपुर। सद्भावना क्लब का 19वां पदग्रहण समारोह हिन्दी भवन में मना जहां मुख्य अतिथि राधेश्याम अपर जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् तरूण क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुशील वर्मा एडवोकेट व महेश सेठ ने ईश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डा. वी. सहाय ने संस्था का परिचय दिया तो योगेश भाटिया ने मुख्य अतिथि एवं संतोष गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सचिव सन्नी शर्मा ने वर्ष 13 में हुये कार्यों को गिनाया तथा अध्यक्ष फूलचन्द शाह ने सभी का स्वागत करते हुये संस्था द्वारा हुये विभिन्न कार्यों के संयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. अवधेश नन्दन सिंह व सचिव अरूण सिंह सहित उनकी कार्यकारिणी को मंचासीन अतिथि ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान कौशल पाठक एडवोकेट, संतोष गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय कुमार, राजेश सेठ, संजय जायसवाल, विनोद मौर्य, अनूप जायसवाल, योगीन्द्र कृष्ण शर्मा, नसीम ने क्लब की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर अवकाशप्राप्त रीडर डा. पीसी विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह, कलेक्टेªट बार के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, डा. विमला सिंह, राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट, योगेश भाटिया, बांके लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे। त्रिपुंड भाष्कर मौर्य के संयोजकत्व में सम्पन्न हुये कार्यक्रम का संचालन सद्. राकेश चन्द्र मौर्य ने किया।

Related

खबरें 6725871213189938625

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item