जानलेवा हुई ठंड, चार की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_3296.html
जौनपुर : ठंड अब जानलेवा हो गई है। इसके चपेट में आने से चार लोगों की
मौत हो गई। मौसमविद् का दावा है कि शुक्रवार की सुबह तापमान 6 डिग्री
सेल्सियस तक लुढ़क गया। कोहरे के कारण दिनभर भगवान सूर्य का दर्शन नहीं हुआ
जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा।
मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी रामसजी (60) दोपहर किसी कार्य से खेत की ओर जा रही थी। अचानक उन्हें तेज ठंड महसूस होने लगी। जिस पर वह वापस लौटकर घर चली आई और बिस्तर पर लेट गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई।
जफराबाद थाना क्षेत्र के हौंज गांव निवासी शमला देवी (80) सुबह शौच करने के लिए घर से निकली थी। जिन्हें ठंड लग गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई। उधर अहमदपुर गांव निवासी रिक्शा चालक प्रधान (22) गुरुवार की शाम घर आया। परिवार के लोगों से ठंड लगने की बात बताया और अलाव तापने के बाद सो गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो परिवार के लोग उठाने के लिए गए जहां वह बिस्तर पर मृत मिला।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी प्यारी देवी (50) पत्नी नंदू को गुरुवार को ठंड लग गई जिसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।