नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भाजपा की अपील मंजूरः शिवनाथ
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_4433.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सिद्दीकपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री सुशील उपाध्याय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि शिवनाथ यादव ने कहा कि भाई नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की अपील देश ने मान लिया है जिसका परिणाम 4 राज्यों में गत दिवस हुये विधानसभा चुनाव है। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द ने कहा कि पदाधिकारी का पहले दो शब्द पद है जिसका मतलब चरण होता है और चरण पर कभी सोना चाहिये। उसका काम निरन्तर चलते रहना व अपने लक्ष्य को पाना है, इसलिये पदाधिकारी यह जान ले कि पद अलंकार वस्तु नहीं है एवं कर्तव्यबोध है। जिला प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी खासकर बसपा व सपा जो करते तो हैं, कांग्रेस का विरोध पर हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहते हैं। अन्त में जिलाध्यक्ष ने कहा कि धन संग्रह अभियान की अंतिम तिथि 30 नवम्बर से बढ़ाकर आगामी 30 मार्च कर दिया गया है। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रामेश्वर जी, लौह संग्रह समिति के जिला संयोजक विजय चन्द्र पटेल, अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता दीपचन्द राम, अनिल परिवर्तन, पुष्पा शुक्ला, मंजू उपाध्याय उपस्थित रहे।

