सभी समुदाय व जाति के लोग भाजपा से जुड़ें : स्वामी चिन्मयानन्द

जौनपुर। राष्ट्र के विकास के लिये आज सबसे जरूरी यह है कि सभी समुदाय व जातियों के लोग भाजपा की मुख्य विचारधारा से जुड़ें। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी जी ने आज गुजरात में सभी धर्मों व जातियों का विकास करते हुये जिस तरह से गुजरात का विकास किया है, उसी तरह से सभी का विकास करते हुये देश का विकास सुनिश्चित करेंगे। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने कही। वे यहां मौलाना महमुदूल हसन खां द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के मिशन के लिये आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित थे। हमाम दरवाजा स्थित नासिरिया स्कूल अरबी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना जी ने कहा कि भाई नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को अमली जामा पहनाने के लिये हमारे शिया समुदाय के सभी लोग ने निश्चय किया है कि हम सभी मिलकर मिशन के लिये भाजपा को जीत दिलाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता दीपचन्द राम, सैयद सलमान अब्बास, मौलाना आबिर, मौलाना जोहर कैन, मौलाना इस्लामी आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8703699076932322060

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item