सुनील-पूनम चुने गये बेस्ट कपल 2014

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर द्वारा पति-पत्नी के बीच अच्छे सम्बन्ध हेतु बेस्ट कपल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां संस्थाध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि पति-पत्नी में अटूट मधुर सम्बन्ध बना रहे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कराया गया है। प्रतियोगिता में 25 जोड़ों ने हिस्सा लिया जहां आखिरी चक्र में 5 कपल डा. एमएम वर्मा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, सुनील त्यागी व राजेन्द्र कपूर पहुंचे। दिलचस्प व कड़े मुकाबले में बेस्ट कपल 2014 सुनील त्यागी-पूनम त्यागी चुने गये जबकि राजेन्द्र कपूर-अंजली कपूर रनर अप रहे। इस दौरान डा. आरपी रस्तोगी, रविन्द्र प्रताप सिंह, डा. शिवानन्द अग्रहरि, उर्मिला सिंह, अंजली, शोभना बैंकर, मनोज चतुर्वेदी विजयी हुये तथा लकी ड्रा मंे प्रथम अमित पाण्डेय, द्वितीय रविन्द्र प्रताप सिंह व तृतीय अरूण त्रिपाठी को संस्थाध्यक्ष डा. शर्मा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सौरव उपाध्याय एवं आभार ज्ञापन डा. एनके सिन्हा ने किया। इस अवसर पर यूबीआई के एजीएम सुनील त्यागी, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, संजय श्रीवास्तव, ममता उपाध्याय, हेमा श्रीवास्तव, रेनू आनन्द, संगीता गुप्ता, सोनी जायसवाल, मंजू जायसवाल, पूजा त्रिपाठी, आशा साहू, संदीप गुप्ता, घनश्याम साहू, राधेरमण जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 772575263187182850

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item