समीक्षा बैठक से गायब रहे बदलापुर के बीडीओ , डीएम नाराज़

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की विन्दुवार समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। सर्वप्रथम वर्ष 2012-13 में जनेश्वर मिश्र मण्डी योजना कार्य पूर्ण न करने पर मण्डी निदेशक को पत्र लिखने, सहा0 अभियंता आर0के0वर्मा एवं उप निदेशक मण्डी परिषद के खिलाफ पत्र लिखने को जिला विकास अधिकारी को कहा।समग्र ग्राम में अपूर्ण कार्यों की विभागवार समीक्षा किया तथा हरहालत में इस माह तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में समग्र ग्राम में जलनिगम द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण न कराने पर नाराजगी व्यक्त किया साथ ही जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामनरायन यादव को दो दिन के भीतर कार्यवृत्त जारी करने का निर्देश दिया। जमीन संबंधी प्रकरणों पर कार्यदायी संस्थाओं को उप जिलाधिकारी से संपर्क कर निस्तारण करने का निर्देश दिया।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 आई0ए0खान को पशुओं के टीकाकरण कराने पर जोर दिया। मण्डी परिषद,विद्युत, को कराये गये कार्यों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा में धन उपलब्ध होने के बावजूद कार्य न कराने, फोटोग्राफी न कराने, एमआईएस फीडिंग न कराने पर बदलापुर,धर्मापुर, रामनगर, केराकत, महराजगंज, मछलीशहर के खण्ड विकास अधिकारी के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त किया साथ ही अनुपस्थित रहने पर ख0वि0अ0 बदलापुर से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। सिल्ट सफाई का कार्य धन रहने के बावजूद पूर्ण न कराने पर अधि0अभियंता सिचाई के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। अधि0अभियंता आर.ई.एस. को मल्हनी-खुटहन सड़क खराब होने पर ठीकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने  तथा उसका चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र लिखवाने का निर्देश दिया। पी0डी0 सत्येन्द्रनाथ चैधरी ने बताया कि इन्दिरा आवास एवं लोहिया आवास की दूसरी किस्त जारी कर दी गयी है।ग्रामींण पेयजल योजना के अन्तर्गत 1050 हैण्डपम्प में से 906 हैण्डपम्प स्वीकृत किया गया है जिसमें 450 का धन प्राप्त हुआ है। 5 में से 4 पाइप पेयजल योजना पूर्ण कर लिया गया है।बीआरजीएफ योजना के अन्तर्गत 8.10 करोड़ के सापेक्ष 6.11 करोड़ ब्यय कर 75 कार्य कराया जा रहा है।एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा किया तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि प्रमुख सचिव को पत्र लिखा जाय प्रतिलिपि आयुक्त वाराणसी को किया जाय।सेतु निगम की प्रगति खराब होने,राजकीय निर्माण निगम तथा सीएनडीएस, यूपीपीसीएल के अनुपस्थित रहने पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से स्पष्टीकरण मागने का निर्देश दिया। सभी प्रकार की छात्रवृत्तियों को तत्काल भेजने का निर्देश दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0एन0सिंह ने बताया कि 20 कब्रिस्तान की चहार दीवारी तैयार हो गयी है। कनवर्जन विभागों द्वारा सूचना न देने पर संबंधित विभागों के सचिव को पत्र लिखने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पी0एन0रावत को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी पी.सी. श्रीवास्तव को उद्यान विभाग के खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।
        इस अवसर पर उप निदेशक कृषि एस0एन0दूबे, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, डी0एफ0ओं0 ए0के0सिंह, डूडा अधिकारी आर0पी0यादव, श्रम अधिकारी वी0पी0यादव, अधि0अभियंता विद्युत आर0डी0पौल, अधि0अभियंता लो0नि0 वि0 संजय गोयल सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2332152628708806084

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item