महिला सिपाही ने फेसबुक पर बया किया दर्द

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अश्लील हरकतें करने के आरोपों में ट्रासगोमती के एक थानेदार का नाम भी जुड़ गया है। एसओ पर महिला सिपाही को अश्लील क्लिप दिखाने और घर आने के लिए दबाव डालने का आरोप है। दो माह पहले हुई इस घटना की शिकायत महिला सिपाही ने डीआइजी व एसएसपी से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके उलट थाने में महिला आरक्षी के साथ मारपीट अलग से हुई। इससे आहत महिला सिपाही ने कल फेसबुक के जरिए अपनी व्यथा सार्वजनिक की।
महिला सिपाही ने कल दोपहर 12 बजे फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया। उन्होंने लिखा कि एसओ का थाने में तैनात रही एक अन्य महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा है। भुक्तभोगी महिला सिपाही ने लिखा कि एसओ ने 13 नवंबर को उन्हें केबिन में बुलाया और अपना मोबाइल उसकी तरफ करते हुए अश्लील फिल्म की क्लिप दिखाने लगे। इस पर महिला सिपाही एसओ के केबिन से बाहर जाने लगी तो एसओ ने उससे घर आने की फरमाइश की। महिला सिपाही ने मामले की शिकायत डीआइजी और एसएसपी से भी की थी। एसओ के माफी मागने पर वह शात हो गई। दो जनवरी को अपने साथियों को नववर्ष की बधाई देने थाने पहुंचीं तो दूसरी महिला सिपाही ने उससे गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एसओ के भड़काने पर किया गया। महिला ने अंत में अपने कमेंट में लिखा है कि वह ऐसे अधिकारियों के बीच नौकरी नहीं करना चाहती इसलिए पुलिस महकमे से इस्तीफा दे रही है।

Related

खबरें 1676526335837487664

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item