झंडे को लेकर तनाव, लोग पहुंचे मंत्री के पास

 जौनपुर : नगर के मुफ्ती मोहल्ला में शिया सुन्नी संप्रदाय के बीच झंडे को लेकर तनाव कायम हो गया। इसे लेकर सुन्नी पक्ष के लोग गुरुवार की दोपहर मंत्री पारसनाथ यादव से मिले और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए प्रशासनिक सहयोग मांगा। इसे संज्ञान में लेकर मंत्री ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिया।
मंगलवार को मुफ्ती मोहल्ला स्थित एक स्थान पर सुन्नी संप्रदाय का प्रतीक झंडा लगा देख शिया वर्ग के कुछ लोगों ने एतराज जताया। हालांकि झंडा तो उतार दिया गया, किंतु दोनों पक्षों में मनमुटाव बरकरार रहा। मामले को निस्तारित करने के लिए सुन्नी संप्रदाय की तरफ से सभासद साजिद अलीम समूह के साथ डाक बंग्ले पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसे संज्ञान में लेते हुए मंत्री ने एसपी हैप्पी गुप्तन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर को डाक बंग्ले में बुलाया। सपा नेता डा.अब्दुल कादिर खां व हिसामुद्दीन की मौजूदगी में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मामले में पूरी तरह से सामंजस्य स्थापित करें। यथासंभव कार्रवाई करें। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को मौके पर जाकर हर हाल में पूरी तरह से खत्म कराने का निर्देश दिया। विदित हो कि एक पखवारे पूर्व दोनों वर्गो के बीच काफी विवाद हो गया था, जिसे लेकर स्थिति काफी गंभीर हो गई थी।

Related

खबरें 3423601776869383337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item