बगैर पूछे काट दिया चक

 जौनपुर: चकबंदी के कार्य में जमकर मनमानी किया जा रहा है। सदर तहसील क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के लोगों ने इसे लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि चकबंदी अधिकारी बक्शा व ग्राम प्रधान के साथ मिलकर हम लोगों का बगैर पूछे चक काट दिया। वह भी बिना चकबंदी कमेटी के सहमति के।
चकबंदी समिति के सदस्य इनराज यादव, शांति देवी, दुलारी देवी, सुबाष आदि आरोप था कि प्रधान और चकबंदी अधिकारी ने हम लोगों को बगैर जानकारी दिए ही चक काट दिया। इतना ही नहीं उक्त जिम्मेदारों ने हम लोगों का फर्जी हस्ताक्षर बना चक का प्रविष्टिीकरण (प्रकाशन) भी कर दिया। मामले की शीघ्र जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया।
इस दौरान अजय कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, सुबाष, दुलारी देवी, कृष्ण प्रताप सिंह, राजेश सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 8887438573193602180

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item