सूर्यदेव के हुए दर्शन फिर भी ठंड से राहत नहीं
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_5517.html
जौनपुर : जनपद में बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए है मगर फिर भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। जिसके चलते पूरा जन जीवन प्रभावित रहा। कोहरे व धुंध का असर ट्रेन व परिवहन सेवाओं पर देखा गया। कुछ ट्रेनें आठ घंटे से अधिक लेट रही।
सुबह कुछ समय तक ही कोहरा दिखाई पड़ा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। इसके बावजूद सूरज नहीं निकला। करीब 11 बजे तक सूर्य की किरणें दिखाई दी मगर वह भी बेअसर साबित रही। शाम तक सूर्यदेव ने लुका छिपी का खेल भी खेला। जिससे बुजुर्ग लोग हवा चलने के कारण घरों की रजाइयों में दुबक गए। दिनभर हवाएं चली जिससे सड़क पर चलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्शियस व अधिकतम 16 डिग्री सेल्शियस रहा। केराकत में हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। प्रशासन की तरफ से सजगता दिखाते हुए अलाव का जगह-जगह प्रबंध किया गया है।

