तहसील दिवस में विधवा पीडि़ता ने लगायी गुहार
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_6091.html
जौनपुर। दीवानी न्यायालय से स्थगनादेश पारित होने के बावजूद भी विपक्षियों द्वारा जबर्दस्त अवैध निर्माण कराये जाने को लेकर बुधवार को पीडि़त विधवा ने तहसील दिवस में लिखित रूप से शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी बीना देवी पत्नी स्व. विनय शंकर के अनुसार सिपाह क्षेत्र के बाग अरब में स्थित गाटा नम्बर 59, 61, 63, 64, 65 का मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर न्यायालय द्वारा स्थगनादेश भी पारित कर दिया गया है लेकिन मोहल्ले के ही जुबैदा बेगम, मास्टर मारूफ एवं अकरम निवासी बाग अरब (सिपाह) हाल पता रिजवी खां थाना कोतवाली जबर्दस्ती उपरोक्त गाटों पर अवैध निर्माण कर लिये हैं। विधवा ने प्रभारी अधिकारी के समक्ष पीड़ा सुनाते हुये न्याय की गुहार लगायी है।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार आयोजित तहसील दिवस में कुल 47 प्रार्थना पत्र निस्तारित कर शेष मामलों को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पद्म सिंह, क्षेत्राधिकारी आनन्द कुमार, तहसीलदार शाहगंज बृजमोहन सहित तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।