अभी प्रलयंकारी ठण्ड तोड़ेगी शताब्दियों का कीर्तिमानः डा. दिलीप

जौनपुर। इस बार की ठण्ड अभी जनवरी भर कायम रहेगी जो शताब्दियों का कीर्तिमान तोड़ देगी। जाड़ा, पश्चिमी एवं उत्तरी धु्रवीय हवाएं ब्रह्माण्ड का महाशीत क्षेत्र कल्पनातीत बर्फबारी एवं ठण्डी समुद्री धाराएं तथा उससे उत्पन्न विक्षोभ तेज हवाएं, वर्षा एवं पाला उत्तरी गोलार्द्ध को जमा कर बर्फ की चादर बिछा देंगे। उक्त बातें ज्योतिर्विद्/मौसमविद् डा. दिलीप सिंह ने कही। उनके अनुसार कनाडा, ग्रीनलैण्ड, अमेरिका, रूस, यूरोप, जापान, कोरिया, हिमालय, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड जम जायेंगे। बर्फबारी एवं महाठण्ड का शताब्दियों का पुराना रिकार्ड ध्वस्त होगा तथा महाशक्तियां उन्नत यूरोपीय देश भी प्रचण्ड ठण्ड व भीषण बर्फबारी के आगे विवश होंगे। यहां ताप -50 से -80 डिग्री तक भयावह रूप से गिरेगा जबकि कश्मीर, लेह, लद्दाख में ताप -20 से -40 तक गिरने की संभावना है। नगर के रिजवी खां मोहल्ले में आयोजित मौसमविद्ों की गोष्ठी में उपस्थित के बीच उन्होंने कहा कि सूर्य उत्तरी भारत में जनवरी भर बहुत कम दिखेगा व मैदानों में ताप 0 से -5 डिग्री सेंटीग्रेड तक अवश्य गिरेगा। जौनपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर में उपर्युक्त प्रभावों से ताप 0 से 3 डिग्री तक गिरेगा एवं प्रकारान्तर से धूप के बाद भी ठण्ड 10 मार्च तक चलेगी। दीपावली से प्रारम्भ यह ठण्ड 10 जनवरी तक विश्व में प्रलयकारी रूप धर लेगी। इस अवसर पर दर्जन भर मौसम विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Related

खबरें 1732009144265990684

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item