भीषण शीतलहर , इण्टर तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद
https://www.shirazehind.com/2014/01/11.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कक्षा एक से इण्टर तक के सभी कालेजों को 11 जनवरी 2014 तक बन्द करने का आदेश दिया है। साथ ही शीतलहरी को देखते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इण्टर कालेज एवं सभी कोचिंग संस्थान को भी पूर्णतया बन्द करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों एवं कोचिंग संचालकों के विरूद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।
ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दोपहर में सूर्य देव के दर्शन अवश्य हुए किन्तु उनकी किरणों पर ठंड भारी पड़ती नजर आई। कोहरा, गलन और ठिठुरन के कारण अलाव जलाकर तापने के लिए कोयले और लकड़ी की दुकानों पर बिक्री ज्यादा होने लगी है। कई स्थानों पर तो प्रतिदिन की अपेक्षा ज्यादा दामों पर बिक्री मांग के अनुरूप की जा रही थी। प्रात: हवा के झोंकों ने गलन बढ़ा दी। यदि यह हवा तेज हो गई होती तो हालत खराब हो जाती। मंद पवन से ही लोग थरथरा उठे। जगह-जगह अलाव के सामने ही खड़े और बैठे रहे। सड़कों पर आवाजाही कम रही। बसों में भी पर्याप्त यात्री नहीं रहे।