पुलिस मुटभेड में पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो कट्टा मोटरसाइकिल बरामद
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_6512.html
आरोपियो ने मीडिया के सामने अपना जुर्म काबुल करते हुए बताया कि हम लोगो ने अब तक 20 चोरियां किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम क्रमशः 1. नौशाद उर्फ मोनू पुत्र शकील अहमद निवासी रामगढ़ थाना चन्दवक, 2. चन्दन यादव उर्फ अभिषेक उर्फ बजरंगी पुत्र राम सूरत यादव निवासी कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार, 3़. सोनू उर्फ शुभम पुत्र अरबिन्द सिंह निवासी घुड़दौरपुर थाना चन्दवक, 4. अतुल यादव पुत्र मंगला प्रसाद निवासी सादात बिन्दूकी बनवा थाना सिकरारा, 5. मुन्ना चैहान पुत्र स्व0 रामा चैहान निवासी उदयासन थाना केराकत, जौनपुर है। इन अभियुक्तों के पास से एक अदद कट्टा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद कट्टा 12बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद हीरो होण्डा सुपर स्प्लेण्डर, एक अदद पैशन प्लस, एक अदद बजाज डिस्कवर, 7 अदद एलसीडी टी0वी0, 5 अदद बैट्र्ी, 9 अदद स्टेपलाइजर, 3 अदद यूपीएस, 02 अदद भगौना व एक अदद साइकिल चोरी का बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में इन अभियुक्तों के विरूद्ध थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0 6/14 धारा 147/148/149/307 भादवि बनाम नौशाद उपरोक्त, मु0अ0सं0 7/14 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम नौशाद आदि 04 उपरोक्त मु0अ0सं0 8/14 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट बनाम चन्दन यादव उपरोक्त, मु0अ0सं0 9/14 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम सोनू उर्फ शुभम सिंह उपरोक्त मु0अ0सं0 निल/14 धारा 41/411/414/419/420/467/468/471 भादवि बनाम मुन्ना चैहान आदि कुल 5 नफर के विरूद्ध पंजीकृत हुआ है। उक्त अभियुक्तगण से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि जनपद जौनपुर के अतिरिक्त जनपद सुल्तानपुर, सोनभद्र वाराणसी में हाईवा लूट एवं चोरी की घटना कारित की गयी है, जिनका अपराधिक इतिहास सम्बन्धित जनपदों के थानों से ज्ञात किया जा रहा है।

