आज वैश्य समाज की कहीं कोई गिनती नहींः नटवर गोयल

जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रविवार को वैश्य राजनैतिक जागरूकता समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद के प्रांगण में हुआ जहां मुख्य अतिथि वैश्य नटवर गोयल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य में वैश्य समाज की कहीं कोई गिनती नहीं की जाती है जबकि देश की पूरी आबादी के बराबर में 16 प्रतिशत वैश्यों की आबादी है और आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं, फिर भी हमारी सुधि किसी भी दल को नहीं है। अन्त में उन्होंने जिला कमेटी को भंग करते हुये नयी कमेटी बनाने के लिये ओम प्रकाश जायसवाल, विनोद साहू व बृजलाल अग्रहरि को जिला प्रभारी नियुक्त किया। इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक/प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज आज राजनीति में अपनी भागीदारी एवं हिस्सेदारी चाहता है। इसका सिर्फ एक माध्यम है। वैश्य समाज लामबंद होकर सड़कांे पर अपनी पंचायत करें। घेरा डालो-डेरा डालो की तर्ज पर काम करें। समारोह की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश जायसवाल व संचालन जिला महासचिव सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, अंजू चैधरी, कपिलमुनि गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, शैलेन्द्र अग्रहरि सहित तमाम सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related

खबरें 809991249286739691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item