आगजनी में चेयरमैन समेत कई पर मुकदमा

 जौनपुर :मछलीशहर नगर के सादीगंज मोहल्ले में शनिवार की रात रंजिश में पशुशाला फूंक दिया। घटना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस की सक्रियता से किसी तरह बवाल टल गया। चेयरमैन संजय जायसवाल सहित कई लोगों पर आगजनी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल के परिसर से सटी सुरेंद्र चौरसिया की पशुशाला है जिसे लेकर दोनों पक्षों में मुकदमा चल रहा है। रात को उक्त पशुशाला में आग लग गई। आसपास के लोग जब तक बुझाते पशुशाला जलकर राख हो गई। भुक्तभोगी ने चेयरमैन संजय जायसवाल व उनके समर्थकों पर छप्पर जलाने का आरोप लगाया है जबकि चेयरमैन ने स्वयं छप्पर को जलाकर मुकदमा में फंसाने की साजिश रचने का आरोप तहरीर में लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Related

खबरें 1746472117744779180

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item