
जौनपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी के जिला सहायक मंत्री सादिक अली खान के नेतृत्व में जिला कारागार में बंद असहाय महिला व पुरूष बंदियों को कम्बल, शाल, जाकेट, स्वेटर, पैण्ट-शर्ट, महिला बैरक के सभी बच्चों को चाकलेट, टाफी, गर्म कपड़ा वितरित किया गया। इस अवसर पर एजाज अहमद, शरद जायसवाल, रूही सादिक, पूनम विश्वकर्मा, शिवशंकर तिवारी, आनन्द जायसवाल, चेतन साहू, शेख ओबैदुल्ला, आशीष नन्दन, धर्म नरायन उपाध्याय, आरपी सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, राजबली यादव, राम समुझ यादव, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।